कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में गले से चेन छीनकर भाग रही महिला पकड़ाई:रथयात्रा में मेला देखने आई थी मां-बेटी

कोरबा जिले में रथयात्रा के दौरान मेला देखने गई महिला के गले से भीड़ का फायदा उठाकर चेन छीनकर भाग रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिला बराती गिरी बलरामपुर जिले के कुसमी गांव की रहने वाली है और वर्तमान में बांगो में रहती है।

जानकारी के मुताबिक, मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत दादर खुर्द का है। रविवार 7 जुलाई की शाम​​​​​​​ को भगवान जगन्नाथ का रथ यात्रा निकाला गया, जहां मेले का आयोजन भी किया गया है। इस रथयात्रा और मेले में शामिल होने आसपास के कई गांव के लोग पहुंचते हैं। रथयात्रा में शामिल होने प्रार्थी सुनीता यादव और उसकी मां राम बाई यादव भी आई हुई थी।

सोने का चेन छीनकर भाग रही थी महिला ​​​​​​

See also  गर्लफ्रेंड को घर बुलाकर की दरिंदगी, प्रेमी ने चाचा के साथ मिलकर किया गैंगरेप, दोनों गिरफ्तार

इस दौरान राम बाई के गले से एक महिला सोने की चेन छीनकर भाग रही थी। राम बाई के शोर मचाने पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आरोपी महिला को पकड़कर थाने लाई।

बलरामपुर में चोर गिरोह की सदस्य है आरोपी महिला

मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि महिला के कब्जे से सोने के चेन बरामद किए गए हैं। महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पकड़ी गई महिला बलरामपुर में एक चोर गिरोह की सदस्य है जो अक्सर इस तरह के मेले और हाट बाजारों में वारदात को अंजाम देती है। पुलिस महिला से उसके गिरोह के संबंध में पूछताछ कर रही है।

See also  सुपेबेड़ा में एक और मौत : किडनी रोग से प्रभावित गांव में फिर पसरा मातम, 24 वर्षीय युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply