छत्तीसगढ़

स्पा संचालक से वसूली मामला: एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल निलंबित, आदेश जारी

रायपुर। छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्पा सेंटर संचालक से वसूली मामले में एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है. आज सुबह मीडिया से चर्चा के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने ऐसे अधिकारियों को तत्काल निलंबित कर जांच करने की बात कही थी. इसके बाद अब राजेंद्र जायसवाल के खिलाफ निलंबन का आदेश जारी हो गया है.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

बता दें, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजीव शुक्ला से पूर्व एडिशनल एसपी के स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग साझा करते हुए लिखित शिकायत की है. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ने तत्काल जांच के आदेश देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बिलासपुर को जांच अधिकारी नियुक्त किया है.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसने पूर्व ASP का स्टिंग किया, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग और धमकी से जुड़ी बातचीत रिकॉर्ड हुई है। उसके अनुसार, लगातार दबाव के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था, जिसके बाद उसने उच्च अधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया है।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

वहीं आज इस मामले में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंंत्री विजय शर्मा के बयान के बाद पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है.

देखें आदेश कॉपी:

Related Articles

Leave a Reply