छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, हादसे के बाद फरार हुआ ड्राइवर

धरसींवा। धरसींवा के ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है. हादसे के बाद ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पास के औद्योगिक कारखानों में काम करने वाले लोगो ने सबसे पहले महिला के क्षत-विक्षत शरीर को सड़क पर पड़े हुए देखा, इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. घटना स्थल के आस-पास रहने वाले लोगो ने बताया की मृतका रोज औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के किनारे कांच की बोतलें इकठ्ठा करती थी, लेकिन वह कहां की रहने वाली है और उसका क्या नाम है इसकी जानकारी किसी को नहीं है. रविवार को भी वह बोतलें खोज रही थी, तभी तेज रफ्तार से आये एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में लिया और मौके से फरार हो गया.

See also  सुबह-सुबह तहसील दफ्तर में लगी भीषण आग, रिकॉर्ड बचाने में जुटा प्रशासन

ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को एम्बुलेंस के जरिए धरसींवा चीरघर भेज दिया है. वहीं इस हादसे के बाद से फरार अज्ञात वाहन की पतासाजी में जुट गई है. मृतका की शिनाख्ती के प्रयास भी किये जा रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply