छत्तीसगढ़

आज फिर मारे जा सकते हैं बड़े नक्सली लीडर, नेशनल पार्क के जंगल में जवानों ने घेर 3 को किया ढेर, चल रही है भीषण मुठभेड़

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है.बीजापुर के माड़ इलाके के नेशनल पार्क में बड़ी संख्या में जवानों ने नक्सलियों को घेर लिया है. दोनों ओर से हो रही ताबड़तोड़ गोलीबारी के बीच माना जा रहा है कि आज फिर से बड़े नक्सली मारे जा सकते हैं. अब तक तीन नक्सलियों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है. 

See also  प्रेमी ने प्रेमिका से किया दैहिक शोषण, नाबालिग ने दिया मृत बच्चे को जन्म, आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर निकले थे जवान 

दरअसल बीजापुर के इंद्रावती क्षेत्रान्तर्गत जंगलों में नक्सलयों  उपस्थिति की सूचना मिली थी. इसके बाद बड़ी संख्या में जवानों को भेजा गया. यहां जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हो गई. दोनों ओर से सुबह से ही फायरिंग चल रही है. इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इलाके से जवानों को भारी संख्या में हथियार भी मिले हैं. इस मुठभेड़ की पुष्टि दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने की है.

See also  जांजगीर-चांपा : नहर में मिला नवजात शिशु का शव, जांच में जुटी पुलिस

नक्सलियों के शांति वार्ता की पहल के बीच मुठभेड़

दरअसल नक्सलियों पर भारी दबाव है. इस बीच बार-बार वे सरकार से शांतिवार्ता की पहल कर रहे हैं. इस बीच सरकार भी उनसे बातचीत को तैयार है. बशर्ते सरकार ने ये स्पष्ट कर दिया है कि बंदूक का जवाब बंदूक से ही देंगे. इस बीच बीजापुर में भीषण मुठभेड़ चल रही है. एसपी ने बताया कि जवान अभी घटनास्थल पर ही हैं. इलाके की सर्चिंग और मुठभेड़ खत्म होने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी.

See also  सक्ती में सनसनीखेज वारदात: दिव्यांग शिक्षक की टंगिया से हत्या, शव को जलाने की कोशिश

Related Articles

Leave a Reply