छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव:प्रिया सोनी को मिला सावन सुंदरी का पुरस्कार, कई प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

बिलासपुर जिले में स्वर्णकार समाज की तरफ से आयोजित साल 2024 की सावन सुंदरी का प्रथम पुरस्कार प्रिया सोनी ने जीता है। वहीं, वेश भूषा में गीता सोनी और द्वितीय पुरस्कार श्रद्धा सोनी, संतोषी सोनी को दिया गया। हरे रंग के आकर्षक परिधानों से सजी समाज की महिलाओं ने सावन उत्सव पर कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ केन्द्रीय समिति स्वजातीय स्वर्णकार समाज के महिला प्रदेश अध्यक्ष संतोष सर्राफ ने तेलीपारा के होटल में किया। सावन उत्सव कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सावन उत्सव प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक परिधान और विशेष श्रृंगार कर भाग लिया।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रिया, नीता और सुनीता सोनी रहीं। इन्हें पुरस्कार वितरण रजनीगंधा सोनी ने किया। आयोजन समिति में अंजना सोनी, ज्योति सोनी, अंजू सोनी और श्रद्धा सोनी का योगदान रहा।सावन सुंदरी उत्सव कार्यक्रम में लक्ष्मी, प्रतिमा, सुनीता, रीता, रेखा, रीतू, रंजना, मुन्नी, नीता, सरिता, क्रांति, आशा, उषा, चमेली, रजनी, हेमा समेत कई मातृ शक्तियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

Related Articles

Leave a Reply