छत्तीसगढ़

“सावन आ गया लेकिन बारिश नहीं, 5- 6 दिन में नहीं बरसे बदरा तो आत्महत्या ही सहारा”

गौरेला पेंड्रा मरवाही: छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही में अब तक सामान्य से कम बारिश हुई है. आषाढ़ का महीना बीत चुका है. सावन का महीना शुरू हो गया है. लेकिन अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई. बारिश नहीं होने से खेती किसानी में देरी हो रही है. किसान परेशान है. बारिश के लिए पूजा पाठ और हवन करवाया जा रहा है. किसानों का कहना है कि अगर हफ्तेभर में अच्छी बारिश नहीं हुई तो आत्महत्या करनी पड़ सकती है.

गौरेला में बारिश नहीं होने से किसान परेशान: जीपीएम के कई गांवों में थोड़ी बहुत बारिश के बाद किसानों ने खेती का काम शुरू कर दिया. कई खेतों में जुताई हो चुकी है. कुछ किसानों अब भी जुताई कर रहे हैं. बारिश नहीं होने से खेतों में घास उग आई है. भदौरा गांव के किसान बताते हैं कि पिछले 10 दिनों में एक बार भी अच्छी बारिश नहीं हुई. जिन किसानों ने खेतों में फसल की बुआई की, वहां खेत सूखने लगे हैं. खेतों में दरारें पड़ चुकी है. परेशान किसानों का कहना है कि 3 से 4 लाख रुपये की लागत कर खेती का काम कर रहे हैं. बारिश नहीं हुई तो कर्ज में डूब जाएंगे और फिर खुदकुशी ही एक उपाय रह जाएगा.

See also  अग्निवीर भर्ती 2027 के लिए पंजीयन शुरू : जुलाई-अगस्त में होगी CEE परीक्षा, छत्तीसगढ़ को मिल सकते हैं 1300 पद

Related Articles

Leave a Reply