रायपुर

ATM के भीतर घुसा चोर, लाखों रुपयों से भरी मशीन तोड़ी, गिरफ्तार

रायपुर

रायपुर की पुलिस ने ATM तोड़कर रुपए निकालने वाले चोर को गिरफ्तार किया है । मंदिर हसौद इलाके की सुनसान सड़क पर रात के अंधेरे में यह चोर मशीन तोड़कर रुपए निकालने की ताक में था, इसी दौरान सड़क पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद थी। पुलिस की नजर ATM के भीतर तोड़फोड़ करते चोर पर पड़ गई और फौरन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। जब बदमाश को पुलिस ने दबोचा तो कहने लगा कि वह बस कुछ देख रहा था, इधर-उधर की बातें करने लगा। चोर ने एटीएम का अगला हिस्सा उखाड़ लिया था। कुछ देर में ही वो रुपए की ट्रे तक पहुंच जाता लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। जब थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह ATM में चोरी करने ही घुसा मगर पकड़ा गया। मंदिर हसौद थाने से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार शख्स का नाम प्रीतम कुशवाहा है। प्रीतम मूलतः सागर मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वह रायपुर अक्सर आता जाता रहा है, आम दिनों में मजदूरी का काम करता है और मौका मिलने पर एटीएम से रकम चुराकर MP भाग जाता था। पुलिस को शक है कि इसने पहले और भी चोरियों को अंजाम दिया होगा। इसे लेकर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।मंदिर हसौद की बस्ती में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में ये वारदात हुई। चोर यहां बड़े आराम से मशीन को लगभग खोल चुका था। आमतौर पर ऐसी मशीनों में सिक्योरिटी अलार्म भी जुड़ा होता है, लेकिन यहां किसी तरह का अलार्म नहीं बजा। अगर पुलिस सही वक्त में आरोपी को नहीं देखती तो शायद ATM में रखे लाखों रुपए लेकर चोर फरार हो जाता।

See also  दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई दिल्ली की हवा! सुबह-सुबह आसमान में छाई धुंध, जानें AQI

Related Articles

Leave a Reply