छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में फिर कैंसिल हुआ CM का जनदर्शन, इस वजह से नहीं सुन पाए जनता की समस्याएं

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीकली कार्यक्रम जनदर्शन गुरुवार को आयोजित नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र के कारण सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। जनदर्शन कार्यक्रम से पहले आम लोगों से निवेदन किया गया था। उनसे कहा गया कि अपनी समस्या लेकर आज सीएम आवास नहीं पहुंचे। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है।

See also  ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी से दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे दो मासूम चपेट में, एक की मौके पर मौत

22 जुलाई से मानसून सत्र की शुरूआत हुई है। जो कि 26 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय भी विधानसभा के मानसून सत्र को अटेंड करने पहुंचे है। जिस कारण से सीएम के जनदर्शन कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।

दो बार से कैंसिल हो रहा है कार्यक्रम

सीएम का जनदर्शन कार्यक्रम पिछले दो गुरुवार से कैंसिल हो रहा है। पहला कार्यक्रम 11 जुलाई को स्थगित हुआ था। जिसमें अधिकारियों ने सीएम के पास ऐसे काम की जानकारी दी थी। जोकि टाला नहीं जा सकता था। वहीं, दूसरा कार्यक्रम 18 जुलाई को कैंसिल किया गया था। उस समय सीएम दिल्ली दौरे पर थे। जहां सीएम ने कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाओं के प्रस्ताव मंत्रियों को सौंपे थे।

See also  सात समंदर पार से आई दुल्हन, प्यार के लिए पहुंच गई अमेरिका से छत्तीसगढ़

लोगों की समस्या सुनते हैं सीएम

जनदर्शन कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय लोगों की समस्या सुनते हैं। फिर मौके पर ही अधिकारियों समाधान के निर्देश देते हैं। कार्यक्रम का आयोजन सीएम आवास में किया जाता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के नागरिक अपनी समस्याएं लेकर आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी पोर्टल में अपडेट की जाती है।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply