छत्तीसगढ़

स्कूल में निकल आए तीन नाग : मच गई अफरा-तफरी, स्नेक केचर ने बड़ी मुश्किल से एक-एक कर पकड़ा

बेमेतरा

अक्सर आपने सुना होगा कि, सावन के महीन में नाग देवता के दर्शन हो जाए तो उसे शुभ माना जाता है। लेकिन बेमेतरा जिले के नवागढ़ में ऐसा क्या हुआ जो नाग देवता को देखते ही बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यहां का माहौल इतना बुरा हो गया कि, नाग देवता को पकड़ने के लिए लोगों को बुलाना पड़ गया है। हम बात कर रहे हैं बेमेतरा जिले के नवागढ़ में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की, जहां पर नाग देवता का दर्शन हुए, वह भी एक या दो नहीं पूरे 3-3 नाग स्कूल परिषद में घूमते हुए नजर आए हैं।

बच्चों के बीच अफरा-तफरी मची

बच्चों के स्कूल पहुंचने से पहले ही नाग देवता ने यहां पर अपना डेरा जमाया हुआ था। जिसे देखकर बच्चों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। तो वहीं शिक्षकों में भी दहशत दिखाई दे रहे थे। डर के माहौल के बीच स्कूल प्रबंधन ने स्थानीय युवक मनीष पाटिल को बुलाया और उन्होंने एक-एक करके तीनों सांपों को पड़कर इस स्कूल से बाहर किया है। इसके बाद स्कूली बच्चों और स्टॉप ने राहत की सांस ली है।

See also  सनी लियोनी इवेंट के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, इवेंट रद्द कराने दी अंतिम चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply