छत्तीसगढ़

बेटे की इस गंदी हरकत से परेशान होकर माँ ने बेरहमी से बेटे को उतारा मौत के घाट, हुई गिरफ्तार

महासमुंद। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब की लत और आए दिन के विवाद से परेशान होकर मां ने शराबी बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मामला खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे 26 वर्षीय सूरज सोरी शराब पीकर घर लौटा और अपनी मां रुक्मणी सोरी से गाली -गलौज करने लगा। विवाद के दौरान धक्का-मुक्की हुई और गुस्से से तिलमिलाई मां रुक्मणी सोरी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर बेटे के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। हमले से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

See also  बलौदा में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत

घटना की खबर लगते ही ग्रामीणों ने डायल-112 पर सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को तत्काल जिला अस्पताल महासमुंद पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद सूरज को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी मां रुक्मणी सोरी को हिरासत में ले लिया है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

खल्लारी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सूरज की शराबखोरी और गाली-गलौज से मां परेशान थी। आए दिन घर में विवाद होता था, जिससे मां का सब्र टूट गया और उसने गुस्से में आकर यह कदम उठा लिया। 

वही ग्रामीणों का कहना है कि सूरज सोरी आए दिन शराब के नशे में घर लौटता था और अपनी मां के साथ विवाद करता था। इस बार स्थिति ज्यादा बिगड़ गई। 

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply