छत्तीसगढ़

जंगल में मिला बच्ची का कंकाल: चार महीने से लापता थी 13 साल की बच्ची, पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां

कवर्धा

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के घने जंगलों के बीच में एक 13 वर्षीय बच्ची का कंकाल मिला है। जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जहाँ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के पास से बच्ची के बाल, हड्डियां, कपड़े व अन्य चीजें बरामद की हैं। जांच के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की एक बच्ची सविता बैगिन की है। जो पिछले 4 महीनो से लापता थी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

See also  76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का हुआ खुलासा, ट्रेड लिंक का संचालक आदेश्वर चौरड़िया गिरफ्तार

घने जंगल में ऊंचे पेड़ पर लटका मिला कंकाल

दरअसल यह पूरा मामला कवर्धा जिले के आगरपानी गांव का है। जहाँ पर चौंपी के घने जंगल के बीच में ऊंचे पेड़ पर ग्रामीणों ने कंकाल को लटकते देखा। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बाल, कपड़े व हड्डियाँ बरामद किया है। वहीं कंकाल की शिनाख्ती के बाद पता चला कि, कंकाल गाँव की ही रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची सविता बैगिन की है, जो पिछले 4 महीनो से लापता थी।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

आत्महत्या…या कारण कुछ और, तलाश में जुटी पुलिस

वहीँ घटनास्थल पर मिले कपड़े से आशंका जताई जा रही है, कि युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। वहीँ इस घटना से कई सवाल भी उठ रहे हैं कि, आखिर बच्ची उतने ऊंचे पेड़ पर कैसे चढ़ गई। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

See also  प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

Related Articles

Leave a Reply