छत्तीसगढ़

दो माह बाद खुला राज हत्या का राज: बेटी से बात करने की पर मार दिया, युवक को मारकर पेड़ से लटकाया

कांकेर

कांकेर में एक ग्राम पटेल ने बेटी से बात करने पर करीब दो माह पहले एक युवक की हत्या कर दी। गला दबाकर उसे मारने के बाद शव को पेड़ से लटका दिया। फिर परिजनों पर दबाव डालकर उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। करीब एक माह बाद मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता सहित उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नरहरपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को करीब एक माह पहले एक फोटो मिली थी। इसमें एक युवक का शव पेड़ से फांसी पर लटका था। पुलिस ने युवक की पहचान कराई तो पता चला कि वह ग्राम कोहकटोला का रहने वाला उमेंद्र कुंजाम था। हालांकि पुलिस को उसके खुदकुशी करने की कोई सूचना नहीं मिली। इस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसमें पता चला कि उमेंद्र की गांव के पटेल रामानंद कोडोपी की बेटी के साथ मित्रता थी।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

गला दबाकर की गई थी हत्या

इसके आधार पर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने उमेंद्र के परिजनों और गांव के पटेल से पूछताछ की। इसमें पता चला कि, बेटी से मित्रता के चलते उमेंद्र से रामानंद नाराज रहता था। जांच आगे बढ़ी तो हत्या का खुलासा होगा। पुलिस को पता चला कि फोटो 10 अप्रैल की थी। साथ ही उमेंद्र के परिजनों पर दबाव डालकर उसके शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने ग्राम पटेल को हिरासत में ले लिया।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

खुदकुशी दिखाने पेड़ से लटकाया शव

पुलिस पूछताछ में ग्राम पटेल रामानंद ने बताया कि, बेटी के साथ मित्रता के चलते वह उमेंद्र को पसंद नहीं करता था। वारदात वाले दिन उसने उमेंद्र को सूनसान जगह पर बुलाया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुदकुशी दिखाने के लिए अपने तीन अन्य साथियों के साथ शव को उसी की शर्ट से फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया। साथ ही परिजनों पर दबाव बनाया और उन्हें गांव से बहिष्कार करने की धमकी देकर अंतिम संस्कार करा दिया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

Related Articles

Leave a Reply