छत्तीसगढ़

तमोर पिंगला अभयारण्य में लापता वृद्ध को वन विभाग ने ढूंढ निकाला

अंबिकापुर : महुआ फल (डोरी) की तलाश में तमोर पिंगला अभयारण्य के जंगल में गया एक वृद्ध लापता हो गया। लगातार दो दिनों तक उसकी तलाश में तमोर पिंगला के वनकर्मचारी, एलिफेंट रिजर्व के ट्रेकर एवं ग्रामीण जुटे रहे। काफी तलाश के बाद उसे जंगल के भीतर पेड़ के नीचे से सकुशल बरामद कर लिया।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

जानकारी के अनुसार ग्राम रमकोला निवासी मोहम्मद नाजीर हुसैनी उम्र 70 वर्ष एक जुलाई की सुबह अपने घर से महुआ फल (डोरी) उठाने के उद्देश्य से जंगल में गया था। रात तक वह वापस नहीं आया तो स्वजनों ने अपने स्तर से उसकी खोजबीन की। बाद में इसकी सूचना वन विभाग के पिंगला रेंज में दी गई। अधीक्षक तमोर पिंगला अभयारण्य एवं अजय सोनी गेम रेंजर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

इस टीम तलाश अभियान के दौरान आसपास के गांवों में मुनादी कराई। दूसरे दिन तलाश के दौरान बकरा अण्डा मार्ग के अंदर एक व्यक्ति पेड़ के नीचे बैठा दिखाई दिया। टीम द्वारा जाकर देखा गया गया तो वह गुमशुदा व्यक्ति निकला। उसे वन विभाग की टीम ने बिस्कुट पानी दिया और शासकीय वाहन से रमकोला लाया गया। इसके बाद स्वजन उसे प्राथमिक स्वस्थ केन्द्र रमकोला में उपचार के लिए भर्ती कराए।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply