छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त निर्देश, फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी पर जोर

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) की अध्यक्षता में आज जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के संबंध में बिंदुवार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने गंभीर अपराधों एवं महिला संबंधित अपराधों के फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्रों में लंबित अपराध, चालान, शिकायत और मर्ग का शीघ्र निराकरण करने पर विशेष बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि किसी थाना/चौकी क्षेत्र में अवैध शराब या गांजा की बिक्री की सूचना मिलती है, तो त्वरित और विधिसम्मत कार्रवाई अनिवार्य है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

See also  हसदेव नदी में नहाने गया युवक डूबा20 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

Related Articles

Leave a Reply