विदेश

हानिया की हत्या के बाद ईरान का जबरदस्त पलटवार, इजरायल पर मिसाइल अटैक के बाद रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली

ईरान की राजधानी तेहरान में हमास लीडर इस्माइल हानिया की हत्या के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. रविवार को तड़के लेबनान की तरफ से इजरायल में दर्जनों मिसाइलें दागी गईं. इस दौरान लगातार सायरन की आवाजें भी सुनाई देती रहीं. इसके बाद इजरायल ने पूरे देश में रेड अलर्ट जारी कर दिया है. हालांकि, उसका दावा है कि सभी मिसाइलों को आयरन डोन ने आसमान में ही नष्ट कर दिया है.

लेबनानी नागरिक हमादा अल हरज ने कहा, “मुझे इस्माइल हानिया की मौत के बारे में पता चला तो दुख हुआ. उनकी मृत्यु दिल दहला देने वाली थी. वो एक सम्मानित व्यक्ति थे. उनकी हत्या सबसे बड़ी गलती थी. उनकी उपस्थिति गाजा के लिए बहुत जरूरी थी. उन्होंने युद्ध का विरोध किया और गाजा में युद्ध विराम के लिए काम किया. यह मध्यस्थों के इरादों पर निर्भर करता है कि युद्ध विराम होगा कि नहीं.”

See also  पैर-मुंह बांधकर अधेड़ महिला की गला घोंटकर हत्या, जहां हत्या हुई वहां कोई लूट नहीं, करीबियों पर शक

वहीं ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने हानिया की हत्या से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है. उसके मुताबिक हमास चीफ को शॉर्ट रेंज मिसाइल फायर करके मारा गया था. इस मिसाइल में 7 किलो विस्फोटक लदा हुआ था. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में हानिया को बम धमाके से मारने का दावा किया था. बहरहाल आईआरजीसी ने इस हमले के पीछे इजरायल का सीधा हाथ बता दिया है.

इसके साथ ही अमेरिका पर भी साथ देने का आरोप लगाया है. वहीं हालात को देखते हुए अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है. इससे पहले भारत ने भी अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने को कहा था. फिलहाल मिडिल ईस्ट के हालात काफी नाज़ुक मोड़ पर हैं. किसी भी वक्त यहां जंग छिड़ सकती है. इजरायल ने भी अपने देश में रॉकेट अटैक को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है.

See also  दो बाईकों में जबरदस्त भिड़ंत दो की मौत दो बच्चों सहित चार घायल दो की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply