विदेश

नीरज ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास

टोक्यो/डेस्क

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक एथलीट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वह देश के लिए व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले एथलीट बन गए हैं. नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल किया. 86.67 मीटर के साथ चेक गणराज्य के याकुब वाल्देज दूसरे स्थान पर रहे जबकि उनके ही देश के विटेस्लाव वेसेली को 85.44 मीटर के साथ कांस्य मिला.

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा ने कहा, “यह अविश्वसनीय है, मेरे और देश के लिए गौरवशाली क्षण है.” 23 साल के चोपड़ा ने कहा, ‘‘विश्वास नहीं हो रहा. पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है इसलिये मैं बहुत खुश हूं. हमारे पास अन्य खेलों में ओलंपिक का एक ही स्वर्ण है.’’ यह पूछने पर कि क्या वह स्वर्ण पदक जीतकर हैरान थे जिसमें जर्मनी के महान एथलीट योहानेस वेटर भी शामिल थे. उन्होंने कहा, ‘‘क्वालीफिकेशन राउंड में मैंने काफी अच्छा थ्रो फेंका था इसलिये मैं जानता था कि मैं फाइनल में बेहतर कर सकता हूं. लेकिन मैं नहीं जानता कि यह स्वर्ण होगा. मैं बहुत खुश हूं.’’

See also  ओमान के पास तेल टैंकर समुद्र में पलटा:13 भारतीयों समेत 16 क्रू मेंबर्स लापता; भारतीय नौसेना ने सर्चिंग के लिए युद्धपोत INS तेग भेजा

Related Articles

Leave a Reply