कोरबाछत्तीसगढ़

टीआई के सामने सुसाइड की धमकी दे रहा युवक, प्रेमिका को दिलाने की मांग पर अड़ा

कोरबा। जिले में अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका को पाने प्रेमी सिविल लाइन थाना पहुंचा और कहने लगा मुझे लड़की चाहिए बात खत्म, नहीं तो थाने में सुसाइड कर लूंगा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. पुलिस युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाइ करने की तैयारी में है. जानकारी के मुताबिक, 24 वर्षीय आशुतोष वर्मा मूलतः रीवा का रहने वाला है. वह रिसदी झगराह में किराये के मकान पर रहता है. उनकी दोस्ती युवती से इंस्टाग्राम में हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इसकी जानकारी घर वालों को होने पर परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजनों ने युवती से मिलने-जुलने और बात करने से युवक को मना किया.

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

प्यार में पागल युवक थाने पहुंचा और टीआई के सामने ही युवक लड़की को दिलाने जिद करता रहा और बार-बार खुदकुशी करने की धमकी देता रहा. पुलिस युवक को समझाती रही, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा हुआ था. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि युवक को समझाया गया, लेकिन थाने में ही बार-बार सुसाइड करने की धमकी दे रहा था. युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है. वहीं उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply