छत्तीसगढ़

पूर्व प्रेमी के बारे में पति को बताना नव ब्याहता पत्नी को पड़ा भारी , पति ने की खुदकुशी

बिलासपुर: नव विवाहिता ने अपने प्रेमी के बारे में बताया तो नाराज पति ने घर में फांसी लगा ली. सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला. मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं अपनी इच्छा से मर रहा हूं. इसके लिए किसी को परेशान ना करें. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

मस्तूरी पुलिस ने बताया कि जयराम नगर निवासी सूरज वस्त्रकार पिता मन्नू लाल (24) की शादी एक माह पहले हुई थी. शादी के बाद से सूरज अपनी पत्नी के साथ घर पर रह रहा था. इसी दौरान पत्नी ने अपने प्रेमी के बारे में सूरज से चर्चा की. तब से सूरज परेशान रहता था और इसके बाद से दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग रहने लगे थे।

See also  जांजगीर- चाम्पा जिले में ACB का एक्शन: नायब तहसीलदार और पटवारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बुधवार को दोपहर उसकी पत्नी पड़ोस के रिश्तेदार के घर चली गई. कुछ समय बाद जब वह अपने कमरे में आई तो देखा कि सूरज ने बेडरूम में फांसी लगा ली है. उसने आसपास के रिश्तेदारों को सूचना दी. पुलिस की टीम भी जांच करने मौके पर पहुंच गई।

Related Articles

Leave a Reply