छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तड़के सुबह युवक की तालाब में तैरती मिली लाश मौके पर लोगों की उमड़ी भीड़ पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चांपा। पामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भडेसर मे एक युवक की मंगलवार की तड़के सुबह तालाब में तैरती लाश मिली है घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है, घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

मिली जानकारी की अनुसार पुरंजन जोशी उम्र लगभग 38 वर्ष जो कि भडेसर गांव का निवासी है। मृतक क़े माँ ने बताया कि मृतक आज रात 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था! आज तड़के सुबह ग्रामीणों ने पुरंजन जोशी की लाश गांव के पनभरिया तालाब मे तैरते देखा है, घटना की सूचना कोटवार सरपंच के माध्यम से पुलिस को दी गई है। फिलहाल मौत का कारण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply