छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, 27 जिला पंचायत और 116 जनपदों में BJP का कब्जा, देखें सूची

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत मिली है। सभी नगर निगमों में जहां भाजपा के महापौर बने, वहीं अब भाजपा सभी निगमों में सभापति भी बनाने में जुटी है। जहां-जहां सभापति के चुनाव हुए हैं, वहां पर भाजपा को सफलता मिली है। एक दिन पहले ही रायपुर के नगर निगम में भी भाजपा का सभापति बना है। इसी के साथ सभापति बना है। इसी के साथ पंचायत चुनावों के बाद भाजपा ने जहां जपद पंचायतों में अध्यक्षों के सबसे ज्यादा पद जीते हैं, वहीं जिला पंचायतों में भी अब तक हुए चुनाव में सभी 27 जिलों में अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की है।

See also  दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत, दो-दो बार पुलिस बैरिकेड तोड़ भागा ट्रक चालक, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

116 जनपद में जीते भाजपा के अध्यक्ष 

जनपदों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिली है। 146 जनपदों में से अब तक 129 में हुए चुनाव में भाजपा के 116 में अध्यक्ष और 119 में उपाध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस के 10 अध्यक्ष और 8 उपाध्यक्ष जीते हैं। इसी के साथ सीपीआई के दो अद्यक्ष और दो उपाध्यक्ष जीते। एक अध्यक्ष गोंडवाना पार्टी का भी जीता है। अभी 17 जनपदों के चुनाव बचे हैं। सभी में 12 मार्च तक चुनाव पूरे हो जाएंगे।

See also  तालाब में डूबीं दो मासूम बहनें : नहाने के दौरान हादसा, पास ही मिले कपड़े, गांव में शोक की लहर

किस जिले में कौन अध्यक्ष 

कोरिया    रोहित पैकरा 
सूरजपुर  चंद्रमणी पैकरा
बलरामपुर हिरामुनी निकुंज
सरगुजानिरूपा सिंह 
रायगढ़ शिखा गबेल 
कोरबा पवन कुमार सिंह 
बिलासपुरराजेश सूर्यवंशी
जीपीएमसमीरा पैकरा 
सक्तीद्रौपदी चंद्रा 
जांजगीर चांपा सत्य लता मिरी 
महासमुंदमोगरा पटेल
बलौदाबाजार आकांक्षा जायसवाल
गरियाबंदगौरीशंकर कश्यप
धमतरीअरुण कुमार सार्वा
बालौदतारणी चंद्राकर 
दुर्गसरस्वती बंजारे 
बेमेतराकल्पना तिवारी
कबीरधामईश्वरी साहू 
राजनांदगांवकिरण वैष्णव 
मोहला-मानपुर नम्रता सिंह 
खैरागढ़-गंड़ईप्रियंका ताम्रकार 
कांकेरकिरण नरेटी
कोंडागांवरीता शोरी
नारायणपुरनारायण मरकाम 
बस्तरवेदवती कश्यप 
दंतेवाड़ानंदलाल मुड़ामी
बीजापुरजानकी कोरसा

Related Articles

Leave a Reply