छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में तीन युवकों की मौत

बालोद। जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सड़क हादसे में तीन युवकों ने जान गंवा दी है. दरअसल तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार युवक जिले के सियादेवी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ. तीनों युवक दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के विनायकपुर के रहने वाले थे. तीनो दोस्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल में सवार थे. तीनों मृतक के नाम नमन 21 वर्ष, देवानन्द 24 वर्ष और खिलेंद्र 26 वर्ष बताया जा रहा है.

See also  कान्हा जा रहे 5 दोस्तों की कार उफनती नदी में बही, पुलिस की चेतावनी के बाद भी स्टॉपर तोड़कर घुसाई कार; रात में रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply