छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जंगली सुअर के हमले में दो किसान गंभीर रूप से घायल, एक बिलासपुर रेफर, दूसरे का स्थानीय हॉस्पिटल में इलाज जारी 

जांजगीर चाँम्पा | जिले के पामगढ़ ग्राम सिल्ली में जंगली सुअर के हमले में 2 किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची जहां उन्हे पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के सिल्ली गांव का है।

विनोद पटेल पिता दशरथ पटेल उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी सिल्ली दूसरा लक्ष्मी प्रसाद साहू पिता पैसत कुमार साहू उम्र 65 वर्ष निवासी सिल्ली घायल दोनों अपने गांव के कन्हार खार सिल्ली खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान जंगली सुअर पीछे से आ धमका सुअर ने दोनों पर हमला बोल दिया।

See also  छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का ट्रांसफर

Related Articles

Leave a Reply