छत्तीसगढ़

आबकारी विभाग में 85 नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका, 24 घंटे के भीतर नियुक्ति आदेश निरस्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में नव नियुक्त उप निरीक्षकों को बड़ा झटका लगा है. 24 घंटे पहले इस पद पर की गई नियुक्ति का आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है. कार्यालय आबकारी आयुक्त ने निरस्तिकरण आदेश जारी करते हुए बताया कि 21 जनवरी 2026 को जारी किए गए नियुक्ति आदेश को तकनीकी कारणों से निरस्त किया गया है.

See also  महतारी वंदन योजना की अगली किस्त पर संकट! इन महिलाओं का रुक सकता है भुगतान

बता दें, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2024 की चयन सूची के तहत 85 अभ्यर्थियों को आबकारी उप निरीक्षक पद पर नियुक्ती दी गई थी. लेकिन नियुक्ति आदेश जारी होने के दूसरे दिन ही आज आबकारी आयुक्त के आदेश पर उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है.

See also  मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बड़ा फैसला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सीधे खातों में मिलेगी साड़ी खरीदी की राशि

देखें आदेश की कॉपी:

Related Articles

Leave a Reply