कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा दर्री डेम के गेट खोलने से आई बाढ़, घरों में घुसा पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश से हसदेव नदी में अचानक बाढ़ आ गई है. नदी किनारे बसे सीतामणी के घरों में पानी घुसने से अफरा-तफरी मच गई है. लोग घर छोड़कर भाग गए हैं. कई लोगों ने घरों का सामान दूसरे जगह शिफ्ट किया है.

दर्री डेम में 95 फीसदी भराव होने के कारण भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. दर्री डेम के दो गेट खोले गए हैं. इनमें एक चार फीट और दूसरा पांच फीट का है. इसके चलते बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई है.

See also  27 हजार में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती, एप में होता था सौदा, 11 दलाल गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply