छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जाज्वल्यदेव महोत्सव के समापन पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुआ विवाद

जांजगीर-चांपा। तीन दिवसीय जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला का समापन समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों से ज्यादा चर्चा मंच के सामने लगी कुर्सियों को लेकर हुए विवाद की रही।

कार्यक्रम स्थल पर सामने की पंक्ति में बैठने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला इतना बढ़ा कि जिला प्रशासन के अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच जमकर बहस छिड़ गई।

See also  कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, 12 मार्च को पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यालय का घेराव

विवाद उस समय गहरा गया जब वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के लिए आरक्षित कुर्सियों पर कुछ स्थानीय नेता जाकर बैठ गए। इसे लेकर आपत्ति जताई गई और माहौल गरमा गया।

बताया जा रहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी और उपाध्यक्ष ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर आपत्ति दर्ज कराई, जिसके चलते प्रशासन और आयोजन समिति के बीच काफी देर तक चर्चा और तकरार चलती रही।

See also  शादी समारोह में आई बुजुर्ग महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

इसी दौरान छत्तीसगढ़ की चर्चित लोक गायिका आरु साहू का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ और मंच के सामने असहज स्थिति बनी रही।

हालांकि, जैसे ही पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, माहौल अचानक शांत हो गया और विवाद थम गया। इसके बाद समापन समारोह की कार्यवाही आगे बढ़ सकी।

See also  छत्तीसगढ़ में अफीम का एक और खेत मिला : बलरामपुर जिले में दो एकड़ में लहलहाती मिली फसल, 2 लोग पकड़े गए

Related Articles

Leave a Reply