छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन लोगों की मौत, दशहरा से वापस लौट रहे थे ग्रामीण

जशपुर। CG ACCIDENT : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. जिसमें से दो घायलों की हालत गंभीर है. वहीं घटना के बाद कोहराम मच गया है.

See also  नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी

मिली जानकारी के अनुसार, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक का आयोजन किया गया था. जिसे देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर गए थे. नाटक देखने के बाद लौटते समय रविवार की तड़के 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गई. हादसे में 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं आठ लोग घायल हो गए. तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं.

See also  जशपुर जिले में बड़ा हादसा : कुनकुरी जा रही यात्री बस पलटी, 6 यात्रियों की मौके पर मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल

Related Articles

Leave a Reply