छत्तीसगढ़

मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही : 10 मरीजों की हालत बिगड़ी, फंगस वाले ओटी में ऑपरेशन करने का आरोप

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 10 मरीजों की हालत बिगड़ गई है। आरोप है कि, 20 मरीजों का ऑपरेशन फंगस वाले ओटी में हुआ था। वहीं 10 मरीजों को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया है। इम्फेक्शन होने से आंखों में खुजली और दिखना भी बन्द हो गया है। सूचना मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से जांच टीम जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंची है। 

See also  जांजगीर पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: 300 CCTV कैमरों की मदद से सुलझी चोरी की गुत्थी, 9.5 लाख का मशरुका बरामद

वहीं दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान हुई इस बड़ी लापरवाही मामले में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि, मामले का पता मेकाहारा जाकर ही चलेगा कि, क्या वजह है। जरूरत पड़ी तो मामले की जांच भी करवाएंगे। जयसवाल ने आगे कहा कि, अगर मामले में कोई दोषी होगा तो उस पर सख्त कार्रवाई भी करेंगे।

See also  पूर्व गृहमंत्री ननकीराम की बेटे की दबंगई : दुकान में घुसा दी कार और मालिक की कर पिटाई, मामला दर्ज 

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति 

मामले की जांच के लिए कांग्रेस ने 6 सदस्यीय जांच समिति गठित की है। बस्तर से कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल के नेतृत्व में यह जांच समिति बनाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply