छत्तीसगढ़रायपुर

तीजा पर मायके आई बहन को छोड़ने जा रहा था भाई, रास्ते में आकाशीय बिजली से दोनों की मौत

रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर में दर्दनाक हादसा हो गया। मायके आई बहन को भाई उसके घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार तीजा पर मायेक आई बहन को भाई वापस उसके घर राजिम छोड़ने जा रहा था। तभी रास्ते में अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों भाई और बहन रास्ते में पेड़ के नीचे रुके थे। उनके साथ एक बच्ची भी थी। इस दौरान गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकी और इसकी चपेट में भाई-बहन आ गए। इससे उनकी मौत हो गई। हादसे में बच्ची को कोई नकुसान नहीं हुआ।

घटना जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बहन का नाम उर्वशी साहू पति वेदव्यास साहू उम्र 30 निवासी ग्राम कोपरा राजिम जिला गरियाबंद और भाई का नाम योगेश साहू टिकरापारा रायपुर निवासी है।

See also  तेज रफ्तार बोलेरो पलटने से 15 लोग घायल, 9 की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply