छत्तीसगढ़

पानी मांगने के बहाने चैन स्नैचिंग : गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़. पुलिस चौकी जालबांधा और साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम ने पानी मांगने के बहाने वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले शातिर गिरोह को पकड़ लिया है. घटना 21 अगस्त के दोपहर की है, जब ग्राम सलोनी में दरवाजे पर पानी मांगने पहुंचे दो युवकों ने अचानक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा और बाइक से फरार हो गए थे. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के सख्त निर्देश और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामला सुलझा लिया.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

जांच के दौरान संदेह की सुई ग्राम करमतरा के दो युवकों पर आकर ठहर गई. हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो मकसूदन साहू (21) और ओमप्रकाश साहू (19) ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से न केवल चोरी गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए आभूषणों को भी जब्त किया है. बरामद सामान में तीन सोने के लॉकेट, दो सोने के नेकलेस, चांदी के कड़े, अंगूठियां, बिछिया, ताबीज, करधन और पायल शामिल हैं. जब्त आभूषणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है.

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

Related Articles

Leave a Reply