छत्तीसगढ़रायगढ़

बच्ची को सांप ने काटा, डॉक्टर करते रहे पेट दर्द का इलाज

रायगढ़ | धरमजयगढ़ ब्लॉक के मिरीगुड़ा गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दिनभर पेट दर्द का इलाज कर रहे डॉक्टरों को शाम में पता चला कि बच्ची को सांप ने काटा है।

बच्ची के परिजनों ने उसे पेट दर्द की शिकायत पर धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन शाम तक दर्द में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने बच्ची के शरीर की जांच की, जिसमें पैर पर सांप के डसने का निशान दिखाई दिया।

डॉक्टरों ने निशान देखकर पुष्टि की कि बच्ची को सांप ने काटा है। फिलहाल बच्ची का इलाज सिविल अस्पताल में जारी है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

See also  सक्ती में पीएम आवास के विवाद में भाई ने भाई की टांगी से कर दी हत्या!

Related Articles

Leave a Reply