छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: CM साय की पत्नी कौशल्या साय के संग खेली गई फूलों की होली, रासायनिक रंग के बजाय हल्दी का रंग लगाया गया

जांजगीर-चांपा जिले में चांपा सेवा संस्थान द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रासायनिक रंगों के बजाय फूलों और हल्दी से होली खेली गई। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पत्नी कौशल्या साय भी शामिल हुई।

कौशल्या साय ने महिलाओं के साथ होली गीतों पर जमकर नृत्य किया। उन्होंने श्याम भजन भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी से महिलाओं में उत्साह देखा गया।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

कौशल्या साय ने कहा कि होली आपसी भाई-चारा बढ़ाने का पर्व है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश में राम राज्य और सुशासन की स्थापना का दावा किया।

चांपा सेवा संस्थान हर साल इस तरह होली मिलन समारोह का आयोजन करता है। संस्थान नगर की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य करता है। संस्था की महिला सदस्यों ने इसी तरह पर्यावरण अनुकूल तरीके से होली मनाने का संदेश दिया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

Related Articles

Leave a Reply