छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक: ग्रामीण को फिर दंतैल हाथी ने कुचल कर मार डाला

राजिम. गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र ने हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. हाथियों के हमले से एक ग्रामीण की मौत भी हो गई. जानकारी के मुताबिक, तड़के सुबह 3 बजे सोरीदखुर्द निवासी कुमार मरकाम उम्र 44 वर्ष फुटु तोड़ने गया था, तभी तीन हाथियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही ग्रामीण की मौत हो गई. यह घटना फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के ग्राम बनगवा की है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है.

वन विभाग ने हाथियों को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है. इसके बाद भी ग्रामीण हाथी की चपेट में आ गया. घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर वन अमला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं.

See also  नैला नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज की मांग, विधायक ब्यास कश्यप ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Reply