छत्तीसगढ़

जनगणना कार्य के दौरान मारपीट, दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर देने का लगाया आरोप…

तखतपुर। जनगणना कार्य के दौरान सहयोग कर रहे ग्राम कोटवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल कोटवार ने संबंधित शिक्षक और पटवारी के साथ सकरी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना तखतपुर विधानसभा के देवरिकला ग्राम पंचायत की बताई जा रही है, जहां कोटवार नकुल दास के साथ कथित तौर पर पूर्व सरपंच के बेटे और भतीजे ने अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की।

See also  नौकरी के नाम पर मानव तस्करी का खुलासा : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक, बेटियों को सुरक्षित वापस लाने में जुटा प्रशासन

जनगणना कार्य के लिए पहुंचे शिक्षक की मदद कर रहे कोटवार नकुल दास पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने दो अलग-अलग मकानों को एक ही नंबर दे दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।

वहीं, जनगणना कार्य में लगे अधिकारियों का कहना है कि निर्देश के अनुसार पक्के मकान को एक नंबर और कच्चे मकान को अलग नंबर (दो नंबर) दिया जाना है। इस प्रक्रिया के तहत ही कार्य किया जा रहा था।

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, 4 साल का मासूम गंभीर

इस मामले में सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि ग्राम कोटवार के द्वारा घरों में नंबरिंग कार्य किया जा रहा था. उसी मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply