देश

सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने दिया बेटे को जन्म; पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो

चंडीगढ़

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की माता चरण द्वारा फिर से बेटे को जन्म देने से हवेली में फिर से जश्न का माहौल है। 58 वर्ष की उम्र में चरण कौर ने बेटे को जन्म देने के लिए आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल किया है।

See also  ईरान के कब्जे वाले जहाज में 17 भारतीयों को लेकर हुआ बड़ा फैसला, तेहरान ने मानी भारतीय व‍िदेश मंत्री की ये मांग

Related Articles

Leave a Reply