छत्तीसगढ़

मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह 11 अगस्त को…..मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल होंगे शामिल

रायपुर

पूर्व सांसद मिनीमाता की 49वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मिनीमाता स्मृति दिवस समारोह का आयोजन 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे से न्यू राजेंद्र नगर रायपुर के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मिनी माता स्मृति दिवस समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं सदस्य अनुसूचित जाति आयोग श्रीमती पदमा मनहर, राज्यश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया, सतनामी महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उमा भतपहरी विशिष्ट अतिथि होंगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं प्रतिभावान बच्चों तथा सतनामी समाज के कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा।

See also  बड़ी खबर: इराक में US एयरबेस पर हमला, ईरान समर्थित आतंकियों ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, कई अमेरिकी स्टाफ घायल

Related Articles

Leave a Reply