रायगढ़

13 साल की छात्रा के नाम पर इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर डालता था अश्लील तस्वीर….आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

रायपुर
उरला की रहने वाली कक्षा 6 में पढऩे वाली 13 साल की एक छात्रा के नाम पर वहीं के रहने वाले युवक ने इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरें पोस्ट किया करता था। पिछले एक महीने से वो आईडी को एक्टीवेट किए हुए था। रायपुर और दूसरे शहरों के लोगों से इस आईडी के जरिए दोस्ती की और लड़की की फेक तस्वीरें वायरल कर दीं। लड़की के घर वालों को ये बात पता चली तो मामला पुलिस के पास पहुुंचा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में आफताब उर्फ अलताफ नाम के युवक को उसके घर पर छापा मारकर पकड़ लिया। आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

पुलिस के अनुसार युवक ने न सिर्फ लड़की के नाम पर फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाई वो उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था। ये पुरा सिलसिला शुरू हुआ एक महीने पहले। मूलत: बिहार का रहने वाला आफताब उरला इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था। वो उरला के इंडस्ट्रीयल एरिया की एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम भी कर रहा था। आरोपी ने ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने की कोशिश शुरू कर दी तो लड़की ने हिम्मत कर पूरी बात घर वालों को बताई और इस फेक आइडी बनाने वाले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने IT एक्ट के तहत केस दर्जकर इस मामले में कार्रवाई की है।

See also  सिर पर ईंट से वार कर युवक की हत्या, खैरपुर गांव में रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी

Related Articles

Leave a Reply