छत्तीसगढ़

Raipur Hit & Run Case: आरोपी चालक 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, बिना लाइसेंस चला रहा था कार

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अलसुबह हिट एंड रन को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. आरोपी ब्राह्मणपारा निवासी अमित सिंह के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या और हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

See also  आईईडी बरामद करने के दौरान हुआ ब्लास्ट : DRG प्रभारी निरीक्षक सुखराम वट्टी समेत तीन जवान शहीद

बता दें कि शुक्रवार की सुबह करीबन 5.30 बजे तेलीबांधा थाना क्षेत्र में आरोपी कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को चपेट में ले लिया था, जिसमें एक महिला की जहां मौत हो गई, वहीं दो महिला गंभीर स्थिति में मेकाहारा में दाखिल किया गया है. पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि आरोपी कार चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है, उसके बावजूद वह कार चला रहा था.

See also  ICICI बैंक में 1.38 करोड़ की हेराफेरी : डिप्टी ब्रांच मैनेजर और पति ने रची साजिश, उपभोक्ताओं के सोना लेकर फरार

Related Articles

Leave a Reply