छत्तीसगढ़

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पीएससी (छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग) की तैयारी कर रही छात्रा ने खौफनाक कदम उठा लिया. घर के कमरे में छात्रा की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका के परिजनों में शोक की लहर है. मामला सीपत थाना क्षेत्र का है.

सीपत नहरपारा निवासी सेवा निवृत बांगो परियोजना लेखापाल बीआर सत्यार्थी की 4 बेटी और एक बेटा है. सबसे छोटी बेटी वीलिना सत्यार्थी पीएससी को तैयरी कर रही थी. सोमवार को बीआर सत्यार्थी का पूरा परिवार घूमने के लिए बिलासपुर आया था, उसी रात वह अपने गांव लौट गए. घर लौटने के बाद वीलिना भी अपने कमरे में चली गई थी. कुछ देर बाद घर वाले खाना खाने के लिए वीलिना कमरे में बुलाने गए, तो वह फांसी पर लटकी मिली.

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

परिजन उसे फंदे से उतारकर बिलासपुर के सिम्स हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है. सुसाइड नोट नहीं मिलने से मृत्यु के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

Related Articles

Leave a Reply