देश

चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रण, ISRO ने बताया कैसे लॉन्चिंग को देख सकते हैं लाइव

बेंगलुरु

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-3 की उड़ान का गवाह बनने के लिए आम लोगों को आमंत्रित किया है। इसरो ने शुक्रवार को कहा कि राकेट का इलेक्टि्रकल परीक्षण हो चुका है। चंद्रयान-3 को ले जाने वाले एलवीएम-3 राकेट के प्रक्षेपण को देखने के लिए आम लोग पंजीकरण करा सकते हैं।

नागरिकों को https://lvg.shar.gov.in/VSCREGISTRATIO पर पंजीकरण करके सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा में लांच व्यू गैलरी से लांच देखने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

14 जुलाई को होगा लॉन्च
इससे पहले इसरो के प्रमुख एस. सोमनाथ ने घोषणा की थी कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2.35 पर चंद्रयान-3 को लांच किया जाएगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 या 24 अगस्त को इसका लैंडर चांद की सतह पर उतरेगा। यह चंद्रयान-2 मिशन का ही विस्तार है। उस समय लैंडर आखिरी क्षणों में चांद की सतह पर क्रैश हो गया था।

See also  दोस्त की बीवी को कहता था दीदी, उसी से किया अफेयर, फिर दुबई ले जाकर कर ली शादी… कहानी दगाबाज यार की

लैंडर की चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद
चंद्रयान-3, चंद्रयान-2 का फॉलोअप मिशन है, जो चंद्र सतह पर सुरक्षित लैंडिंग और घूमने की संपूर्ण क्षमता प्रदर्शित करता है। चंद्रयान-3 के लैंडर के 23 या 24 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply