छत्तीसगढ़

कलेक्टर को नशे की हालत में मिला BEO, निलंबन के लिए विभाग को पत्र

कवर्धा। कवर्धा से एक खबर सामने आई है जहां, जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान ड्यूटी में तैनात BEO शराब के नशे में धुत्त होकर शिविर में पहुंचा था। जिसकी जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने BEO को फटाकर लगाते हुए उसके खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को निलंबन के लिए पत्र लिखा।

दरअसल, कवर्धा में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में बीईओ शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे, जिसके बाद कलेक्टर ने उन्हें जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद बीईओ का मेडिकल कराया गया, जिसमें उन्हें अल्कोहल सेवन का दोषी पाया गया। इसके बाद कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को बीईओ के निलंबन के लिए पत्र लिखा।

See also  वंदे भारत ट्रेन में अब मिलेगा छत्तीसगढ़ी स्वाद: मेन्यू में शामिल किए जाएंगे चीला, फरा और चौसेला

Related Articles

Leave a Reply