छत्तीसगढ़

घर बना नागलोक: एक घर में नाग देवता का पूरा परिवार, नाग नागिन के साथ 35 बच्चे

रायपुर/आरंग. टुकेश्वर लोधी. कल्पना कीजिए कि आप जिस घर पर रह रहे है वहां एक दो नहीं बल्कि सांप का भरा पूरा परिवार भी है वो भी नाग-नागिन और उसके लगभग 35 छोटे छोटे बच्चे तो आपको कैसा लगेगा..??  जी हां ये हम आपके साथ कोई मजाक नहीं कर रहे है बल्कि ये एक सच्ची घटना है.

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे आरंग से मात्र 12 किमी दूर स्थित ग्राम देवरी में इंद्रकुमार साहू का घर है. इस घर में वे अपने परिवार के साथ रहते है. कुछ दिन पहले घर के अंदर से उन्हें दो छोटे-छोटे नाग सांप मिले, जिसे उन्होंने घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया. बरसात का समय है इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सांप बिच्छू का निकलना स्वाभाविक है. फिर अगले दिन यही स्थिति रही. इंद्रकुमार ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी. गांव के ही एक व्यक्ति को बुलाया गया जो सांप को पकड़ने में माहिर है. घर के अंदर से लगातार सांप निकलने की घटना सामान्य नहीं हो सकती इसलिए घर के कमरे में लगे टाइल्स पत्थर को ठोक ठोककर चेक किया गया.

See also  आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स

इस दौरान एक स्थान पर टाइल्स पत्थर के नीचे गड्ढे होने आशंका हुई. घर वालों ने जब उस कमरे के टाइल्स को निकाला तो घर वालों के होश उड़ गए. यहां पर पूरा नागलोक समाया हुआ था. नाग नागिन और लगभग 35 छोटे छोटे सांप घर के दो कमरों में अपना कब्जा कर चुके थे. आनन फानन में घरवालों ने घर के फर्श में लगे टाइल्स पत्थर को तोड़ा और जहां-जहां सांप के बिल थे उसकी खोदाई कर सांपों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई. आरंग पुलिस भी मौके पर पहुंची और सांपों का रेस्क्यू कर सभी सांपों को जंगल में छोड़ा गया.

Related Articles

Leave a Reply