छत्तीसगढ़रायगढ़

फंदे पर लटके मिले दो दोस्त : जन्मदिन पर पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर एक साथ दे दी जान

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक गांव के दो युवकों ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। पुसौर थाना क्षेत्र के चिखली गांव में दोनों युवकों का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला है। दो दोस्तों का एक साथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान दीपक बरेठ (21 वर्ष) निवासी तेतला, जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष (22 वर्ष) निवासी कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रूप में हुई है। दोनों दोस्तों ने एक ही पेड़ में एक ही साड़ी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, दीपक बरेठ अपने दोस्त लाभोराम के साथ शिवशरण कर्ष को कटंगपाली से जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए लेने गया था।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

पहले जमकर पी शराब, फिर दे दी जान
लौटते वक्त रास्ते में तीसरे दोस्त को उतारने के बाद दोनों युवकों ने देर शाम जमकर शराब पार्टी की। इसके बाद दोनों ने पेड़ पर साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आखिर इस बीच ऐसा क्या हुआ कि, दोनो ने जान दे दी, इस बात की पतासाजी करने में पुलिस जुटी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुसौर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ भेज दिया है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply