जांजगीर चांपा

जांजगीर: मासूम की तालाब मे डूबने से मौत

जांजगीर

अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम रसेडा मे रहने वाले बसंत गोड़ का छह साल का पुत्र विराट सिंग गोड़ की मौत गांव के तालाब मे डूब कर हो गयी है। मिली जानकारी अनुसार रसेडा का रहने वाला विराट सिंग गोड़ रोज की भांति अपने दोस्तो के साथ गांव के पैठु तालाब मे नहाने गया था। उसके पिता रेलवे मे मजदूरी का काम करने चले गये थे। मां घर का काम कर रही थी। कुछ देर बाद दोस्तो ने बताया कि बालक विराट पानी मे डूब गया है। इस बात को सुनकर मां तालाब मे दौड़ कर आयी और लोगो की सहायता से उसे पानी से बाहर निकाला और अकलतरा सी एच सी सेंटर ले आये जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की सूचना अकलतरा पुलिस को दी गयी और बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है और शव अंतिम संस्कार के लिए माता-पिता को सौप दिया गया है।

See also  फिर कहर बरपाएगा कोरोना! डॉक्टर्स की चेतावनी- नए सब वेरिएंट XEC से बढ़ सकता है खतरा

Related Articles

Leave a Reply