छत्तीसगढ़

न्यायालय परिसर में फिर घुसा भालू, एक वनकर्मी को किया घायल, दहशत में लोग

कांकेर। न्यायालय परिसर में एक बार फिर भालू घुस आया है. बुधवार को भी भालू न्यायालय परिसर में घुसा आया था, जो रात्रि में निकलकर भाग गया था. लेकिन सुबह होते ही भालू फिर से लौट आया, और एक वनकर्मी को घायल कर दिया है. दो दिनों से भालू के न्यायालय परिसर में आने-जाने से काम के लोगों दहशत में हैं.

कांकेर जिला मुख्यालय में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बना हुआ है. आए दिन भालू, तेंदुआ जैसे जंगली जीव भोजन-पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों पर हमले कर रहे हैं.

आज भी जिला न्यायालय परिसर में घुसे भालू ने एक वनकर्मी पर हमला कर घायल कर दिया. गनीमत रही कि मौके पर मौजूद अन्य वनकर्मियों ने भालू को खदेड़ा नहीं तो अप्रिय घटना हो सकती थी. लेकिन भालू की वजह से न्यायालय के साथ ठीक सामने स्थित कलेक्ट्रेट व अन्य शासकीय विभागों में आने-जाने वाले लोगों में दहशत है.

See also  अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली रायपुर निवासी शिक्षिका की जान: बच्चे के साथ घर से निकली थी स्कूल जाने, बच्चे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply