छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

सक्ती में भीषण सड़क हादसा : ईंट से लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, मामा-भांजे की मौके पर मौत

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले की डभरा थाना क्षेत्र के डभरा-खरसिया सड़क मार्ग पर लक्ष्मणभांठा गांव के पास सड़क हादसा हो गया। ईंट से भरे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटमी गांव  निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ मोटरसाइकिल से गांव जा रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास ईंट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि, संजू बरेठ और छोटेलाल बरेठ की मौके पर ही मौत हो गई। 

वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल लीलावती बरेठ को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

See also  पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चों समेत 5 की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply