छत्तीसगढ़

पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट , वारदात के बाद करने जा रहा था खुदकुशी

अंबिकापुर: सरगुजा जिले में पति ने अपनी पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन पुलिस और ग्रामीणों ने छप्पर तोड़कर पकड़ लिया। मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का है। मृतकों की पहचान नर्मदापुर के माझापारा गांव निवासी संझई माझी (32) और प्रियंका माझी (7) के रूप में हुई है।

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

दरअसल, बुधवार सुबह करीब 7 बजे आरोपी पति सुशील माझी (34) घर में पत्नी और बेटी को बंद कर लिया था। इस दौरान वह मारपीट कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे पत्नी-बेटी को आसपास के लोगों ने चिल्लाते सुना, फिर अचानक घर से आवाज आनी बंद हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने सुशील माझी के घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

ग्रामीणों ने छप्पर उजाड़कर कमरे में झांका तो अंदर पत्नी और बेटी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इससे ग्रामीण घबरा गए। फौरन डायल 112 की टीम को कॉल कर बुलाया। इस दौरान आरोपी सुशील माझी फांसी लगाने की तैयारी कर रहा था। छप्पर के रास्ते ग्रामीण और पुलिस घर के अंदर घुसी, ग्रामीणों ने अंदर से जैसे ही दरवाजा खोला, वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने आरोपी सुशील माझी को पकड़ लिया।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

ग्रामीणों ने बताया कि सुशील माझी पहले होटल में मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले उसने नर्मदापुर जनपद पंचायत के सामने होटल भी खोला था। सुशील माझी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। बीच में वो खुद ही ठीक हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply