छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

बॉयफ्रेंड के साथ घूमने गई नाबालिग से गैंगरेप, दरिंदों ने वीडियो भी बनाया, तीन गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले से 16 साल की आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप की वारदात सामनेआई है। यहां चार युवकों ने शिवरीनारायण घूमने गई युवती को जंगल में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वही एक फरार है।

ये पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पामगढ़ में रहकर 11वीं कक्षा में पढ़ाई करने वाली 16 वर्षीया आदिवासी छात्रा अपने बॉयफ्रेंड और उसके एक दोस्त के साथ 9 सितंबर की शाम को शिवरीनारायण घूमने गई थी। शिवरीनारायण पहुँचने से पहले राहौद के पास बस्ती के बाहर जंगल में बैठकर खाना पीना कर रहे थे।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इसी दौरान चार बदमाश वहां आ गए और नाबालिग, उसके ब्वॉयफ्रेंड तथा उसके दोस्त के साथ मारपीट कर पैसे भी छीन लिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने जंगल में ले जाकर ब्वॉयफ्रेंड और दोस्त को पेड़ से बांध दिया और युवती से बारी बारी से दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

वीडियो के जरिए आरोपी नाबालिग को ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगे। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply