Uncategorized

अकलतरा ब्रेकिंग: मुआवजे की मांग को लेकर भीम आर्मी ने किया चक्का जाम…गुरूवार को सड़क हादसे में हुई थी युवक की मौत

कुछ दिन पहले हुई थी सगाई

अकलतरा

स्थानीय वार्ड नंबर 13 में रहने वाले भाजपा के बूथ क्रमांक 158 के अध्यक्ष राम कुमार टंडन के बेटे नितेश टंडन की मौत हाईवे से कुचलकर 13 नवंबर को हो गई थी। इस मामले में मुआवजे को लेकर भीम आर्मी के नेतृत्व में आज मिनीमाता चौक के पास सतनामी समाज द्वारा चक्का जाम किया जा रहा है बताया जा रहा है कि नितेश कुमार टंडन की कुछ दिनों पहले सगाई हुई थी। मृतक नितेश कुमार टंडन ऑनलाइन सामान सप्लाई का काम करते थे और बहुत व्यवहार कुशल युवक के रूप में जाने जाते थे। घर का सबसे छोटा बेटा था । कल मिनी माता चौंक के पास दूर्घटना हुई थी। जांजगीर जिला चिकित्सालय में मौत हुई है।

बताया जा रहा हैं कि आज दोपहर 12.00 बजे से चक्का जाम शुरू हुआ है जो अब तक चल रहा है। भीम आर्मी के द्वारा मृतक के परिजनों को 5 लाख की राशि देने की मांग की गई है भीम आर्मी के द्वारा चक्का जाम शांतिपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जा रहा है एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं को जाने दिया जा रहा है।

See also  De Toekomst van Online Gokken in Nederland: Trends en Strategieën voor Succes

Related Articles

Leave a Reply