छत्तीसगढ़

महानदी पुल के नीचे मिली युवक की लाश, हत्या के साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही पुलिस

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी पुल के नीचे आज सुबह 18 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान ग्राम पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल पिता राजाराम पाल (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस पहुंच गई है. मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान था, मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप में अपनी परेशानी को बताया है.

बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम को अपने दोस्त के साथ निकला था, निसदा मोड़ के पास मृतक प्रेमलाल पाल आइस्क्रीम खाने रुका था, और उसका दोस्त वहां से निकल गया था.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है. लेकिन पुलिस हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा.

Related Articles

Leave a Reply