छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

JANJGIR CHAMPA : नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा : प्रार्थी के द्वारा नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया था की उसकी नाबालिक बालिका को आरोपी मनोज सूर्यवंशी और उनके साथी निखिल सूर्यवंशी के द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है कि रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध दिनांक 18.06.2024 को थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 233/24 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में अपहृत बालिका का लगातार पता तलाश की जा रही थी इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिला कि अपहृत बालिका आरोपी मनोज सूर्यवंशी के साथ हैदराबाद में है की सूचना के आधार पर पता तलाश हेतु नवागढ़ पुलिस द्वारा हैदराबाद गया जो अपहृता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया जाकर अपहृता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जो बताई कि आरोपी मनोज सूर्यवंशी द्वाराअपने साथी निखिल के मोटर सायकल में उसके सहयोग से शादी का झांसा देकर भाग ले जाना एवं आरोपी मनोज सूर्यवंशी द्वारा दैहिक शोषण करना बताई।प्रकरण में विवेचना दौरान विरुद्ध धारा 366,376(2)(N), 34 भादवि जोड़ी गई है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

विवेचना दौरान आरोपी (01) मनोज सूर्यवंशी (02) निखिल सूर्यवंशी दोनो निवासी सरखो के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद कर दिनांक 19.11.24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply